ललितपुर
जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) में प्रभारी अधिकारी नियुक्त
एडीएम दिनेश कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार, शासन के स्थानांतरण आदेश के बाद जारी हुआ आदेश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। शासन द्वारा किए गए स्थानांतरण आदेश के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) ललितपुर में नए प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार को जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक पूर्व में इस पद पर कार्यरत एडीएम एफआर/प्रभारी अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) अंकुर श्रीवास्तव का शासन द्वारा जनपद से स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्होंने 18 मई 2026 को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके उपरांत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि शासनादेश संख्या 1741 दिनांक 06 अक्टूबर 2023 के क्रम में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार को प्रभारी अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) ललितपुर के पद पर तत्काल प्रभाव से तैनात किया जाता है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि दिनेश कुमार कार्यालय से संबंधित समस्त प्रकार के देयकों के आहरण एवं वितरण हेतु भी अधिकृत रहेंगे। जिलाधिकारी द्वारा उनके हस्ताक्षर प्रमाणित किए जाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस संबंध में आदेश की प्रतिलिपि राज्य निर्वाचन आयोग, आयुक्त झांसी मंडल, महालेखाकार प्रयागराज, वरिष्ठ कोषाधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।


