बरेली

जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर/राजस्व कार्यों एवं सीएम डैशबोर्ड तथा अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण हेतु भूमि चयन के सम्बन्ध में करी समीक्षा

अवैध खनन पर जिलाधिकारी हुए सख्त, तहसीलवार राजस्व वसूली और लंबित आरसी वसूलने के दिए निर्देश

राशन की रिक्त दुकानों के आवंटन में तेजी लाने, राशन वितरण और जनगणना कार्य को समयबद्ध कार्रवाई करने के दिए
निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज कर-करेत्तर/ राजस्व कार्यों एवं सीएम डैशबोर्ड तथा अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण हेतु भूमि चयन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी अवैध खनन को लेकर सख्त  निर्देश दिए कि जनपद में कहीं भी अवैध खनन ना होने पाए।
बैठक में तहसीलों में 10 लाख रुपए से अधिक बकाया आरसी पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी ने मंडी, औषधि, गन्ना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, परिवहन, गेहूँ खरीद आदि की भी समीक्षा की .बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि राशन की 31 दुकानें रिक्त चल रही हैं जिनमे से 05 दुकानों पर मा0 न्यायालय से स्टे है। यह दुकाने समूहों को  दी जानी है, जिस पर निर्देश दिए गए कि समूहों का सत्यापन करा लिया जाए जो समूह पूर्व में सक्रिय हों उन्हीं को दुकानें आवंटित की जाएं। बैठक में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी गण को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत राशन वितरण का भी समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए, इसके साथ ही सीएचसी/ पीएचसी का भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में निर्देश दिए गए कि कल से जनगणना का कार्य भी शुरू हो रहा है उस पर भी ध्यान दिया जाये और फार्मर रजिस्ट्री भी करायी जाए।  बैठक में तहसीलवार धारा-24, धारा-34, धारा-38, धारा-80, धारा-116 के लम्बित वादों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में अवगत कराया गया कि तहसील नवाबगंज, बहेड़ी, फरीदपुर तथा आंवला में हैलीपैड बनाने के लिए भूमि मिल गयी है, जिस पर अन्य तहसील/विकास खंडो में भी भूमि उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए।  बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देश दीपक, अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, समस्त उप जिलाधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button