खैरथल

सरकारी कालेजों मे स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश की तारीख बढ़ी अब 26, मई तक कर सकेगे  ऑनलाइन आवेदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : राजस्थान में सरकारी कालेंजो मे स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश की तारीख फिर एक बार बढ़ा दी गई है। अब 26मई तक आवेदन आनलाइन किये जा सकेगे खैरथल के सरकारी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र 26 मई तक आवेदन कर सकेंगे। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि आयुक्तालय द्वारा प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 1 मई से शुरू हुई थी। महाविद्यालय को 200 सीटों के लिए 22 मई तक 330 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। प्रथम वर्ष प्रवेश समन्वयक साक्षी जैन के अनुसार, कॉलेज 29 मई तक प्राप्त आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन करेगा। इसके बाद 30 मई को वरीयता सूची और वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी।इन सूचियों में शामिल विद्यार्थी 6 जून तक कॉलेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाकर ई-मित्र पर अपना शुल्क जमा करवा सकेंगे। प्रवेशित विद्यार्थियों की पहली सूची 8 जून को जारी होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button