गाजियाबाद
पत्रकारों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई का मजबूत मंच बन रहा AIJ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : गाजियाबाद एनसीआर स्थित रेल विहार लोनी के ग्लोबल पब्लिक स्कूल में रविवार, 24 मई को भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) दिल्ली प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।कार्यक्रम में संगठन विस्तार, पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों और वर्तमान पत्रकारिता परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ग्लोबल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व निगम पार्षद विजय भाटी उपस्थित रहे। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार सुशील खन्ना, रमेश चंद्र द्विवेदी, राम अवतार मिश्रा, धर्मदास शास्त्री, पंकज भट्टी, कृपाशंकर पांडेय, ज्योति सिंह, प्रहलाद कुमार गुप्ता, ताहिर अली, यासीन हुसैन, शमशाद अली मंसूरी, डॉ. उमेश चंद पाल, मो. गुलफाम, दयाल कुमार शर्मा, रवि समानियाँ, चरन सिंह, डी.पी. ओझा, राजेंद्र कुमार सैनी, योगिता कश्यप, रेखा कश्यप, दीवान सिंह चौहान, लक्ष्मी वर्मा, शिव रतन वर्मा, विनय कुमार सम्मी, दीपांशु वर्मा, मार्टिन फैसल, शाहिद साह, कामिल इदरीश, राहुल सिंह, दीपक सिंह सहित अनेक पत्रकार साथी मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए विजय भाटी ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और सत्य की रक्षा करने का सशक्त दायित्व निभाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने अनेक चुनौतियाँ हैं, ऐसे में भारतीय पत्रकार संघ AIJ जैसा संगठित मंच पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अवध नारायण पत्रकार ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि AIJ पिछले 12 वर्षों से देशभर के पत्रकारों के हितों, सुरक्षा और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन ने अपनी निष्ठा और समर्पण से पत्रकारों के बीच एक मजबूत पहचान बनाई है।श्री राम मानव सेवा पत्रकार संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि AIJ आज केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा का राष्ट्रीय अभियान बन चुका है। उन्होंने कहा कि संगठन की बढ़ती लोकप्रियता और व्यापक नेटवर्क इसकी विश्वसनीयता का प्रमाण है।वरिष्ठ पत्रकार सुशील खन्ना ने कहा कि AIJ की सक्रियता आज 22 राज्यों और 600 से अधिक जिलों तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर बढ़ते दबाव और असुरक्षा के माहौल में संगठन मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है और हर स्तर पर सहयोग प्रदान कर रहा है।बैठक के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने, पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा भविष्य की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अवध नारायण ने की।

