
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर बावली चौराहे के पास एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार देर रात करीब 10:40 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी।मृतकों की पहचान इचोलिया निवासी अभिषेक कुमार और रिंकू कश्यप के रूप में हुई है। दोनों युवक किसी काम से बाहर गए थे और वापस लौटते समय बावली चौराहे पर क्रॉसिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए। स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक सवार युवक मोटरसाइकिल समेत नाले में जा गिरे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही सफदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।



