केशव नगर डब्ल्यू ब्लॉक में नवनिर्मित अत्याधुनिक ‘आदिशिव हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ हुआ

कानपुर : महानगर के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नया और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया केशव नगर डब्ल्यू ब्लॉक में नवनिर्मित अत्याधुनिक ‘आदिशिव हॉस्पिटल’ का मंगलवार को गरिमामई उपस्थिति के बीच अस्पताल का उद्घाटन प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव के पिता राजेश श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इसी उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। इस नए अस्पताल के शुरू होने से दक्षिण कानपुर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अब विश्वस्तरीय आपातकालीन और सामान्य चिकित्सा सेवाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी अस्पताल प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, ‘आदिशिव हॉस्पिटल’ पूरी तरह से आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और अनुभवी डॉक्टरों की टीम से सुसज्जित है अस्पताल में 24X7 इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर की सुविधा उपलब्ध है, जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तत्काल जीवन रक्षक उपचार प्रदान करेगी उद्घाटन के अवसर पर डॉ सुरेंद्र पटेल ने अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यहाँ मरीजों के लिए उच्चस्तरीय चिकित्सा व्यवस्थाएं की गई हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं आईसीयू, एनआईसीयू में गंभीर मरीजों और नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए विशेष गहन चिकित्सा इकाई एडवांस्ड ओटी/सी-ए आर एम से जटिल ऑपरेशनों के लिए अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर डिजिटल एक्स-रे एवं पैथोलॉजी में त्वरित और सटीक जांच के लिए 24 घंटे खुली रहने वाली लैब मरीजों की सुविधा और बजट के अनुसार एसी जनरल वार्ड से लेकर सर्व-सुविधायुक्त डीलक्स रूम्स की व्यवस्था मरीजों के लिए उपलब्ध रहेगी कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित अतिथियों,शहर के गणमान्य नागरिकों और चिकित्सा जगत से जुड़ी हस्तियों ने अस्पताल का भ्रमण कर वहां की विश्वस्तरीय व्यवस्थाओं की सराहना करी वही आए हुए क्षेत्र के कई संभ्रांत लोग और चिकित्सा विशेषज्ञ ने अस्पताल के उज्जवल भविष्य की कामना की और इसे कानपुर के स्वास्थ्य ढांचे के लिए एक बड़ा कदम बताया है। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र पटेल एवं डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव ने आए सभी अतिथियों का स्वागत किया।



