बरेली
जनपदवासियों से जिलाधिकारी ने कि बिजली बचाने की अपील
आपका एक छोटा सा सहयोग हजारों घरों में रोशनी बनाए रख सकता है

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जनपदवासियों/विद्युत उपभोक्ताओं से बिजली कि बचत करने कि अपील की है।
जिलाधिकारी ने कहा है कि गर्मी अपने चरम पर है। तापमान बढ़ने के साथ साथ बिजली की मांग भी अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे समय में बिजली विभाग और प्रशासन दिन रात इस प्रयास में जुटा है कि हर घर तक निर्बाध और पर्याप्त बिजली पहुंचती रहे। लेकिन यह चुनौती केवल विभाग की नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
उक्त क्रम में जिलाधिकारी ने जनपद के सभी सम्मानित नागरिकों से विनम्र अपील की है कि इस कठिन समय में बिजली बचाने के अभियान में अपना अमूल्य सहयोग दें। आपके घर में एक से अधिक एयर कंडीशनर हैं, तो आवश्यकता के अनुसार ही उनका उपयोग करें तथा एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखें। यह न केवल बिजली की खपत कम करेगा बल्कि ट्रांसफार्मरों पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को भी कम करेगा।
प्रतिदिन एक यूनिट बिजली बचाने का संकल्प लें। जब लाखों लोग मिलकर यह प्रयास करेंगे तो इसका प्रभाव अत्यंत बड़ा होगा। यही एक मिनट बिजलीघरों पर भार कम करेगा, ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित रखेगा और पूरे जनपद में सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद करेगा। आज आवश्यकता है कि हम सभी इस आह्वान को अपना कर्तव्य समझकर आगे बढ़ें।



