भरत पुर

भुसावर में 17 जून बुधवार को आकर्षक झांकियां के साथ निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

शतायु पुरुष एवं सांसद पण्डित रामकिशन होंगे मुख्य अतिथि

पारवाले हनुमान जी मन्दिर परिसर में हुई बैठक में लिया सर्व समिति से निर्णय 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर कस्बे में आगामी 17 जून बुधवार को विप्र समाज द्वारा सर्व समिति से निर्णय लेते हुए आकर्षक सजीव झांकियों एवं बैण्ड बाजों के साथ भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकालने पर चर्चा की गई । ब्राह्मण समाज की बैठक हनुमान परशुराम मन्दिर पार वाले हनुमान जी मन्दिर के परिसर में आयोजित हुई बैठक में सर्व समिति से 90 प्रतिशत व अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र- छात्राओं एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगताओं में सफलता के साथ राजकीय सेवा में चयनित विप्र प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं भगवान परशुराम शोभायात्रा आकर्षक सजीव झांकियों एवं बैंड बाजा के साथ स्थानिय अखाड़ों की पट्टेबाजी के साथ विभिन्न मार्गों से होकर निकालने,और जिसमें भरतपुर के पूर्व सांसद एवं शतायु पुरुष पण्डित रामकिशन जी शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने के साथ- साथ उपखण्ड श्रेत्र के समस्त विप्र बन्धुओं को सम्मिलित होने को लेकर आग्रह करते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर सर्व समिति से निर्णय लिया गया। इस बैठक में ब्राह्मण समाज के दर्जनों लोग शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button