भरत पुर
ऑन लाइन क्विज प्रतियोगिता का नौवां पुरुस्कार वितरण समारोह हुआ सम्पन्न
होली स्पेशल फोटो प्रतियोगिता में प्रथम वर्षा सोनी व हार्दिक प्रिन्स रहें द्वितीय विजेता, विजेताओं को पुरुष्कार देकर किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर के छोंकरवाडा सड़क मार्ग स्थित श्री किरोड़ी लाल स्मृति न्यास भवन में पिछले दो वर्षों से लगातार प्रत्येक रविवार को किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास के सौजन्य से चल रहे ऑन लाइन क्विज प्रतियोगिता भुसावर का नौवां पुरुस्कार वितरण समारोह 31 मई रविवार को देर सांय संस्था के संस्थापक अरविन्द मित्तल की अध्यक्षता में मुस्कान एक पहल कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें 08 मार्च 2026 से लेकर 31 मई 2026 तक के 13 महिला,पुरुष और बच्चों को लकी ड्रा से प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विजेताओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के संस्थापक अरविन्द मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता 24 दिसंबर 2023 से अनवरत संचालित है,जहां प्रतियोगिता में ग्रुप के माध्यम से प्रत्येक रविवार को सुबह 11.00 बजे ऑन लाइन ग्रुप पर भुसावर से संबंधित एक प्रश्न पूछा जाता है जिसमें कस्बे से संबंधित इतिहास तथा वर्तमान के बारे में सभी नई एवं पुरानी पीढ़ी को अवगत कराने का उद्देश्य रहता है।वहीं इसमें प्रथम सही जबाव देने वाले 20 विजेताओं को प्रथम चरण से द्वितीय चरण में प्रवेश किया जाता है। प्रत्येक तीन माह में सभी 12/13 रविवार के प्रथम 20 सही जवाब देने वाले विजेताओं में से किसी एक विजेता को वडे कार्यक्रम में आमंत्रित कर लकी कूपन के द्वारा प्रथम पुरुस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।वहीं 31 मई रविवार को 8 मार्च से 31 मई 26 के 13 विजेताओं का चयन लकी ड्रॉ द्वारा किया गया जिसमें रेनू सिंहल,संजना मित्तल, डॉली गर्ग,सचिन,सुरभि नदवई,पूनम, चिराग,सौरभ सोनी,सविता,गौरव, शालू जयपुर,मनोज,सीमा को प्रथम पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। तथा होली स्पेशल फोटो प्रतियोगिता में प्रथम वर्षा सोनी द्वितीय हार्दिक प्रिंस को और सेल्फी विजेता सचिन,कपिल मित्तल, चिराग को भी पुरुस्कार दिए गए। इस पावन अवसर पर कमलेश कटारा, प्रतीक,गोपेन्द्र,विष्णु सैन और तारा चन्द का विशेष सहयोग रहा। जिन्होंने सभी विजेताओं का उत्साह वर्धन कर हौसला अफजाई किया और भुसावर संबंधित इतिहास तथा वर्तमान के बारे में अपने आने वाली पीढ़ी को यादगार के रुप में स्थान प्राप्त होगा।



