बोकारो

बिरसा हरित क्रांति योजना से बदल रही है किसानों की तकदीर-गोमिया बीडीओ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। गोमिया प्रखंड क्षेत्र के तुलबुल पंचायत भवन परिसर में सोमवार को बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत एक दिवसीय आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में सियारी, कुन्दा, तुलबुल, टिकाहारा, तिलैया एवं बड़की पुन्नू पंचायत के कई क्षेत्रों से आए हुए किसानों के द्वारा विभिन्न प्रकार के आम फल की प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं महोत्सव में किसानों के हौसले को बढ़ाते हुए गोमिया के बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगाए गए आम बागवानी से किसान आत्मनिर्भर बनेंगे। आम बागवानी, पर्यावरण सुरक्षा के साथ लोगों के लिए स्वरोजगार व आजीविका का अच्छा साधन है। इसलिए अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़कर लाभान्वित होकर आत्मनिर्भर बनें। कहा कि यह मेला बिरसा हरित क्रांति ग्राम योजना के अंतर्गत विकसित आम बागवानी की सफलता को लेकर आयोजित किया गया है। इस योजना के तहत तीन-चार वर्ष पूर्व लगाए गए आम के पौधों में अब उत्पादन शुरू हो गया है, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि बिरसा हरित क्रांति योजना से किसानों की तकदीर बदल रही है। किसान थोड़े से मेहनत करके अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। कहा कि किसान आम के फल को सीधे तौर पर हाट बाजारों में बेचकर अधिक से अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। वहीं किसानों ने बताया कि पहले इस भूमि में केवल खरीफ फसलों की खेती होती थी, जिससे सीमित आय प्राप्त होता था। अब उसी भूमि पर आम बागवानी से अतिरिक्त आय हो रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधर रही है। मौके पर पंचायत की मुखिया ममता देवी, बीपीओ आशीष रंजन, बीपीओ मनोहर दास, पंचायत सचिव विवेक कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश सोरेन सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button