Uncategorized

कैराना में सड़कों पर उतरे एसपी, पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने रविवार शाम कैराना कस्बे के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने कस्बे के प्रमुख चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। गश्त के दौरान उन्होंने व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली और पुलिस की सक्रियता बनाए रखने का आश्वासन दिया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान लोगों को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार, प्रभारी निरीक्षक कैराना समय पाल सिंह, किला गेट चौकी प्रभारी राजकुमार बघेल, इमाम गेट चौकी प्रभारी जितेन्द्र त्यागी सहित अन्य चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button