कैराना

रेत खनन कर्मचारियों से मारपीट के मामले में वांछित आरोपी दबोचा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। थाना क्षेत्र के गांव खुरगान स्थित रेत खनन स्थल पर कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बलकटी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, विगत 16 मई को गांव इस्सोपुर खुरगान स्थित रेत की खनन पर ट्रक में रेत भरवाने के बाद भुगतान को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि आजम पुत्र बासा, तसव्वर पुत्र अख्तर और उनके साथियों ने खान पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी थी। मामले में गौतम सिंह पुत्र राजबीर सिंह की तहरीर पर थाना कैराना में आस मोहम्मद समेत नौ नामजद तथा अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में थाना कैराना पुलिस ने सोमवार को वांछित आरोपी आस मोहम्मद पुत्र महबूब निवासी खुरगान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक बलकटी भी बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।प्रभारी निरीक्षक समय पाल सिंह ने बताया कि मामले में अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button