हापुड़
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के सभी पटलों का किया औचक निरीक्षण
कार्यालय में उचित साफ सफाई न पाए जाने पर संबंधित अधिकारी को तुरंत सफाई करने के दिए निर्देश: डीएम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हापुड़। डीएम कविता मीना के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर के सभी कार्यालय पटल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा नजारत अनुभाग, अभियोजन कार्यालय, रिकॉर्ड रूम, सी आर ए एवं अन्य पटलो पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से कार्य प्रणाली की जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजीका एवं साफ सफाई ठीक ना पाए जाने पर नजारत नाजिर को तुरंत कार्यालय पटलों पर साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने रिकॉर्ड रूम में शासनादेश अपडेट ना होने पर संबंधित निर्देशित किया कि सभी शासनादेश अपडेट रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि फायर फाइटिंग की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए।


