हापुड़

हाइवे NH-9 पर व्यापारी के साथ हुई लूट में शामिल दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार…

लूट के 16.50 लाख रुपए बरामद हुए...

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

हापुड़ (यूपी)- यूपी के हापुड़ में हाईवे पर एक बार फिर व्यापारी से लूट हो गई से है लेकिन इस बार 24 घंटे के अंदर ही लूट की वारदात में शामिल लुटेरे के साथ बाबूगढ़ थाना पुलिस की देर रात मुठभेड़ हो गई और लूटे गए 16.50 लाख रुपए पुलिस ने आरोपी से बरामद कर लिये।

जानकारी के अनुसार , दिल्ली के कपड़ा व्यापारी के साथ बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में हाईवे NH- 9 पर करीब 17 लाख रुपए की लूट हो गई थी जिसके बाद बाबूगढ़ पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए देर रात हुई मुठभेड़ के बाद एक घायल सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें जनपद की स्वाट टीम व बाबूगढ़ थाना पुलिस ने कपड़ा व्यापारी के साथ हुई इस लूट का खुलासा किया है। दिल्ली गांधीनगर के कपड़ा व्यापारी रतनलाल जैन के साथ नेशनल हाईवे NH 9 पर करीब 17 लख रुपए की लूट की घटना को कार सवार बदमाशों द्वारा अंजाम दिया गया था। पुलिस को व्यापारी के ड्राइवर पर शक हुआ जब ड्राइवर लक्ष्य रावत से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने अपने दो अन्य साथियों से इस लूट की घटना को कराया है। वहीं पुलिस को सूचना मिली कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में अलीपुर अंडरपास के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति हैं । पुलिस ने जब उन्हें रोकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में निहाल व रिजवान जो कि इस लूट की घटना में शामिल थे , एक को गोली लगी हैं और उसके साथी को मुठभेड़ के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट की रकम के 16 लाख 50 हजार रूपये एक पिस्टल एक तमंचा व लूट में शामिल कार को भी बरामद कर लिया है। इस लूट की घटना में शामिल कपड़ा व्यापारी के  ड्राइवर लक्ष्य रावत सहित बदमाश निहाल व रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सी ओ सिटी वरुण मिश्रा ने सोशल मीडिया सेल के माध्यम से बाइट देते हुए बताया कि , दिनांक 31.05.2026 की रात्रि में घटित कपड़ा व्यापारी से लूट की घटना में शामिल कपड़ा व्यापारी के ड्राइवर लक्ष्य रावत से पूछताछ करने पर उनसे अपने 02 अन्य साथी मन्नू उर्फ रिजवान व निहाल अहमद के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से लूट की घटना कराना स्वीकार किया था, ड्राइवर की निशानदेही पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के प्रयास किया जा रहे थे तभी अलीपुर अण्डरपास के पास उक्त अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया, आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक घायल सहित दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button