क्षेत्र का विकास करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है-बबिता देवी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। गोमिया प्रखंड के साड़म पूर्वी, साड़म पश्चिमी एवं होसिर पश्चिमी पंचायत क्षेत्र में बुधवार को गोमिया के पूर्व श्रीमती विधायक बबिता देवी ने विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने साड़म पूर्वी पंचायत क्षेत्र के दलाल टोला स्थित कर्बला एवं कब्रिस्तान के समीप चबूतरा निर्माण कार्य, साड़म पश्चिमी पंचायत के मंडई टोला स्थित पाण्डे प्रसाद के घर के समीप पीसीसी पथ एवं गार्डवाल निर्माण कार्य एवं होसिर पश्चिमी पंचायत के जमकडीह स्थित डैम किनारे शमशान घाट में शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वहीं उन्होंने होसिर पूर्वी पंचायत के रवानी टोला में विद्युत ट्रांसफार्मर का उदघाटन भी किया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने पूर्व विधायक बबिता देवी को फूलमाला एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक विकास और सरकारी योजनाओं को पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता की सुविधा के लिए कार्य लगातार जारी है। मौके पर साड़म पूर्वी पंचायत की मुखिया अनारकली, पंसस गौसिया नूरी, साड़म पश्चिमी पंचायत की पंसस चांदनी देवी, विष्णुलाल सिंह, कांग्रेस पार्टी के बोकारो जिला महासचिव रामकिशुन रविदास, मुखिया प्रतिनिधि असनुल इस्लाम, समाजसेवी अनवर हुसैन, गुड्डू सिंह,जाबिर अंसारी, जिलानी अंसारी, माजूम अंसारी, नागेश्वर रजक, सहदेव सिंह, असलम अंसारी आदि मौजूद थे।



