बेरमो के नए एसडीओ मनोज कुमार ने पदभार किया ग्रहण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बेरमो अनुमंडल में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। झारखंड प्रशासनिक सेवा के द्वितीय बैच के अधिकारी मनोज कुमार ने नव पदस्थापित बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में बुधवार को अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में पदभार ग्रहण कर लिया है। पूर्व एसडीओ मुकेश मछुवा ने उन्हें कार्यभार सौंपा। अनुमंडल पदाधिकारी का पदभार ग्रहण करने के पश्चात मनोज कुमार ने कहा कि बेहतर ढंग, अनुशासनात्मक तरीके और सभी की भावनाओं का कद्र करते हुए अनुमंडल को विकास की ओर ले जाने प्रयास करूंगा।
वहीं निवर्तमान एसडीओ मुकेश मछुवा ने बेरमो अनुमंडल में 1 वर्ष 8 माह तक अपनी सेवा दी। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के अनुसार उनका कार्यकाल बेहद सौहार्दपूर्ण रहा। उन्होंने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता सभी के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने का प्रयास किया। बताया जाता है कि अपने कार्यकाल में उन्होंने किसी को भी नाराज करने का प्रयास नहीं किया। विवादों से दूर रहकर जनसमस्याओं के निपटारे पर उनका फोकस रहा।
नए एसडीओ मनोज कुमार झारखंड प्रशासनिक सेवा के द्वितीय बैच के अधिकारी हैं। प्रभार लेने के बाद उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और प्राथमिकताओं पर चर्चा की।
पदभार ग्रहण करते समय अनुमंडल के सभी प्रखंड के बीडीओ, सीओ एवं कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद थे।



