
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : खैरथल जिला बचाओं संघर्ष समिति के लगातार चल रहे ऐतिहासिक धरने के 300 दिन होने पर शहर में प्रात:5 बजे श्याम मंदिर के पास से प्रभात-फ़ेरी निकाली । प्रभात फेरी में शंख,मजीरे,घण्टाल बजाते हुए लोग गोल मण्डी में परिक्रमा की उसके बाद मंदिर मे जिला बचाने की प्रार्थना श्याम दरबार में की गई समिति के दीपक चौधरी ने बताया 300 दिन पर ताल-मंजीरें,घण्टाल बजा जनता ने सीधा संदेश दिया है कि जब तक जिला मुख्यालय की जमीन का आवंटन खैरथल मे नही होता, भाजपाई नेता जिला अन्यत्र ले जाने की अपनी मंशा स्पष्ट नही करते संधर्ष जारी रहेंगा जिले की जनता का हक छिनने नही दिया जाएगा। इस मौके पर विधायक दीपचंद खैरिया ,बी पी सुमन,रौहिताश चौधरी,गिरीश डाटा,योगेश गूर्जर, महेंद्र जांगिड, वीर सिंह ढ़िल्लन, कृष्ण चौधरी,बंटी जोशी सहित अनेक लोग मौजूद रहे



