उत्तरकाशी पुलिस द्वारा कुख्यात महिला ड्रग माफिया को देहरादून से किया गया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : नशे का अवैध कारोबार कर युवाओं को नशे दलदल में डालने वालो के खिलाफ”ऑपरेशन प्रहार” एवं “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित कुख्यात महिला ड्रग माफिया एवं गैंगस्टर मेहराज पत्नी मुस्तकीम ,शुहालपूर ,सहासपुर को देहरादून स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।
माह अप्रैल 2026 में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए विनोद लाल एवं शुभम नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि दोनों अभियुक्त स्मैक की खरीदारी उक्त महिला अभियुक्ता से करते थे। मामले में मेहराज की संलिप्तता पाए जाने पर उसके विरुद्ध धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्ता लगातार अपने ठिकाने बदल रही थी, जिसके चलते पुलिस को उसकी तलाश में काफी मशक्कत करनी पड़ी। माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के उपरांत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी, दिनेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना संकलित कर दबिश देते हुए अभियुक्ता को कल 3 जून 2026 को देहरादून स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है।
अभियुक्ता लंबे समय से स्मैक एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रही है। उसके विरुद्ध देहरादून एवं उत्तरकाशी जनपदों में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा अधिनियम एवं अन्य धाराओं में अनेक अभियोग पंजीकृत हैं। देहरादून पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।



