कैराना

केनरा बैंक के पास से बाइक चोरी

आरोपी पर सबूत मिटाने को वाहन फूंकने का आरोप, मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। कस्बे में केनरा बैंक के निकट खड़ी एक बाइक चोरी होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पीड़ित ने नामजद युवक पर न केवल बाइक चोरी करने बल्कि बाद में उसे आग लगाकर सबूत मिटाने का भी आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
ग्राम जहानपुरा निवासी सावेज पुत्र जमील ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 31 मई को वह अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से कैराना आया था। उसने अपनी बाइक केनरा बैंक के सामने वाली गली में एक दुकान के पास खड़ी कर दी और कुछ दूरी पर खड़े होकर एक मेहमान से बातचीत करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ला आलकल निवासी कैफ पुत्र अशरफ वहां पहुंचा और मौका पाकर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। जब वह वापस लौटा तो उसने आरोपी को बाइक लेकर जाते हुए देखा। उसने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह बाइक सहित फरार हो गया। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद से वह लगातार अपनी मोटरसाइकिल की तलाश में जुटा रहा। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि आरोपी ने चोरी की गई बाइक में आग लगा दी है, ताकि उसके खिलाफ कोई सबूत न बच सके। साथ ही आरोपी वाहन को कहीं ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा है। सावेज ने बताया कि बाइक की तलाश में लगे रहने के कारण वह तत्काल पुलिस को तहरीर नहीं दे सका। अब उसने कोतवाली पहुंचकर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं बाइक चोरी और उसे जलाकर सबूत मिटाने के आरोपों ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button