जालौन
बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का जालौन में भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम जालौन आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया। नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, जयघोषों और बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह, उमंग और जोश का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा मित्तल, नगर अध्यक्ष अभिनय राजावत, ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प भी दोहराया गया।
कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने भाजपा की मजबूत संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम आगमन पर हुए इस भव्य स्वागत समारोह ने जालौन की राजनीतिक फिजा में नया उत्साह भर दिया और भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश को खुलकर प्रदर्शित किया।


