रामपुर शाहबाद

ग्राम प्रधान ने जेसीबी से कराई सड़क की सफाई, मार्ग हुआ चौड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। विकास खंड शाहबाद की ग्राम पंचायत हिम्मतपुर में गांव से चंदौसी जाने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से सड़क किनारे पड़े घूर (गोबर व कूड़े के ढेर) के कारण आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान ने पहल करते हुए जेसीबी मशीन की मदद से सड़क की सफाई कराई।बताया गया कि ग्राम प्रधान ने पहले मस्जिद से उद्घोषणा कराकर संबंधित लोगों से अपने-अपने घूर खेतों में डालने की अपील की थी। हालांकि निर्धारित समय तक अधिकांश लोगों ने घूर नहीं हटाया। इसके बाद ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के सहयोग से जेसीबी मशीन बुलाकर सड़क किनारे पड़े घूर को हटवा दिया।सफाई अभियान के बाद मार्ग को चौड़ा और सुगम बनाया गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी राहत मिली है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सड़क साफ होने से आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button