खैरथल
नगर निकाय चुनाव 2026: खैरथल-तिजारा के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक अल्पा चौधरी, IAS का प्रवास चुनाव अवधि के दौरान न्यू गेस्ट हाउस, भिवाड़ी के कक्ष संख्या 101 में रहेगा।
नगर निकाय चुनाव-2026 के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के लिए पर्यवेक्षक के लिए कार्यालय स्थापित किया गया है। आमजन एवं संबंधित पक्ष आचार संहिता से जुड़े मामलों की शिकायत कार्यालय के दूरभाष 01493-299360 अथवा मोबाइल नंबर 7737316626 पर कर सकते हैं।
पर्यवेक्षक अल्पा चौधरी के लाईजनिंग अधिकारी के रूप में गुरदीप सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रीको (RIICO), भिवाड़ी-2 को नियुक्त किया गया है। उनसे मोबाइल नंबर 7688903089 पर संपर्क किया जा सकता है।
चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पर्यवेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं एवं आदर्श आचार संहिता के पालन की निगरानी की जाए

