मथुरा

गोवर्धन में तीन मौतों के बाद जागा प्रशासन

मानसी गंगा पर लगा चेतावनी बोर्ड

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। गोवर्धन के मानसी गंगा में स्नान के दौरान दो दिन में तीन किशोरों की डूबकर मौत की घटनाओं के बाद प्रशासन की नींद टूटी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मानसी गंगा के विभिन्न घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है। कई स्थानों पर गेट बंद किए गए हैं। साथ ही चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित स्नान की व्यवस्था करते हुए फव्वारों की सुविधा शुरू की गई है, जिससे लोग गहरे पानी में उतरने के बजाय सुरक्षित रूप से बाहर स्नान कर सकें। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार घाट क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। दरअसल, शनिवार को आगरा निवासी दो किशोरों और रविवार को आगरा निवासी एक किशोर की मानसी गंगा में स्नान के दौरान डूबने से जान चली गई थी। दोनों दिन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में आक्रोश था, जिसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए हैं। सुरेश चंद रावत ने बताया कि मानसी गंगा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ-साथ चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें, गहरे पानी में न उतरें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button