झुंझुनू

महासंघ के सानिध्य में जिला खेल अधिकारी एवं जिला क्रिकेट संघ का सम्मान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। राष्ट्रीय जाट महासंघ के सौजन्य से बगड़ स्थित जिला क्रिकेट संघ परिसर में खेलों को प्रोत्साहन देकर जिले भर में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला खेल अधिकारी राजेश ओला एवं जिला क्रिकेट संघ के सेकेट्री  हरिशचंद्र सिंह, मुख्य कोच विरेन्द्र सिंह एवं कोच महेश सिंह द्वारा क्रिकेट के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के उपलक्ष में राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने सम्मान

किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया, जिला संगठन महामंत्री एसआई कंवरपाल बलवदा, जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान, जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी, जिला सचिव हरिश फोगाट एवं तेजा सेना ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा ने शाॅल, साफा व फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ने जाट महासंघ के पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया। शिक्षक संघ जिलाअध्यक्ष अशोक कटेवा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button