बाराबंकी
ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार पर सीएचसी सैदनपुर में भव्य भंडारे का आयोजन
श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। ग्राम पंचायत सैदानपुर स्थित सीएचसी अस्पताल परिसर में ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार के अवसर पर डॉक्टर सरला के नेतृत्व एवं सैदनपुर चौराहे के सहयोग से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आस्था का परिचय दिया।
सफदरगंज-बदोसराय राजमार्ग स्थित सीएचसी सैदनपुर चौराहे पर आयोजित भंडारे में सीएचसी अधीक्षक डॉ. जगदीश प्रसाद (सैदनपुर), सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय गुप्ता (जैदपुर) तथा भाजपा जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनी ने पहुंचकर हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना की एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
भंडारे में आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूड़ी, सब्जी, छोले, चावल एवं बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान “जय बजरंगबली” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सैदनपुर रियाज मकसूद, एडवोकेट जव्वाद अहमद, वरिष्ठ पत्रकार विशाल गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार रहमान अली खान, पत्रकार अवनीश कुमार, पत्रकार रामपाल मौर्य, पत्रकार शेर अली, पत्रकार मोहम्मद रिजवान तथा समाजसेवी मोहम्मद जावेद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



