बरेली
आईसीएआई बरेली शाखा द्वारा शरबत वितरण एवं जल सेवा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : आईसीएआई बरेली शाखा द्वारा चौकी चौराहा पर शर्बत वितरण और जल सेवा का शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष सीए विजय अग्रवाल द्वारा किया गया। शाखा अध्यक्ष सीए नीरज अग्रवाल ने बताया कि यह सेवा तीस जून तक लगातार चलेगी जिसमें हर मंगलवार को शर्बत वितरण किया जायेगा. सभी सीए तन,मन,धन से सहयोग कर रहे हैं. इस अवसर पर सीए रतन गुप्ता, राजेश कुमार, सुमित अग्रवाल, विनीश अरोरा, निखिल गोयल, अमित टंडन अर्पित खंडेलवाल सहित अनेक सीए उपस्थित रहे !



