खैरथल

पेयजल कनेक्शन के नाम पर सड़कों पर गड्डे 

लोगों ने पेयजल विभाग और नगरपरिषद पर लगाया लापरवाही का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल : खैरथल में पेयजल कनेक्शन के नाम पर मनमाने तरीके से सड़कें तोड़ना और उन्हें वापस ठीक न करना एक गंभीर समस्या बन गई है वार्ड- 29 के निवासियों ने बताया कि वार्ड मे पेयजल कनेक्शन के नाम पर सड़कों पर खड्डे किये जाते है ओर कनेक्शन दे दिये जाते है ये भी पता नही लगता कनेक्शन वैध है या अवैध, कनेक्शन के वक्त कोई जुम्मेवार अधिकारी या कर्मचारी भी नजर नही आता ,इसके बाद खड्डे को भरा ही नही जाता ,ऐसे कई  गड्डे तो वर्षो से पड़े है बरसात के दिनो मे इनमे पानी भरता है पैदल चलने में भी लोग परेशान होते है लोगो  ने बताया  सरकारी नियमों के मुताबिक, किसी भी विभाग (जैसे जल विभाग) को सड़क काटने से पहले संबंधित स्थानीय नगरपरिषद से अनुमति लेनी होती है और सड़क को वापस पहले जैसी स्थिति में लाने की जिम्मेदारी उठानी होती है।पर खैरथल मे ऐसा नही होता

 वार्ड के लोगों ने जिला प्रशासन से विभागों की इस लापरवाही पर संज्ञान लेकर ,लापरवाही की  वजह से जनता को हो रही परेशानी से निजात दिलवाये की मांग की है और एक निशि्चत समय सीमा मे आवश्यक रूप से खड्डे भरे जाये ऐसी व्यवस्था करने की मांग की है, इस मौके पर वार्ड के आकाश त्रिवेदी ,दीपक गणेश,लोकेश, अशोक, राधे,आदि निवासी मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button