बेतुल

बैतूल एनएसयूआई ने नीट पेपर लीक मामले में भाजपा सरकार पर साधा निशाना

पर्चे बांटकर जेएच कॉलेज में किया विरोध प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्र राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मंगलवार को एनएसयूआई ने जेएच कॉलेज परिसर में पर्चे वितरित कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। संगठन ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक देश के करोड़ों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और सरकार इस मामले में जवाबदेही तय करने में विफल रही है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के निर्देश पर आयोजित विरोध कार्यक्रम में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान ने कहा कि भाजपा शासन के पिछले 12 वर्षों में नीट सहित लगभग 90 परीक्षाओं के पेपर लीक होने के मामले सामने आए हैं, जिससे युवाओं का भरोसा परीक्षा प्रणाली से उठता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण और लाभ पहुंचाया गया।
जैद खान ने कहा कि वर्ष 2024 के चर्चित नीट पेपर लीक प्रकरण के दौरान सुबोध कुमार सिंह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के निदेशक थे, लेकिन कार्रवाई के बजाय उन्हें इस्पात मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी संगठित पेपर लीक माफिया को संरक्षण देने का संकेत देती है।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में छात्रों के बीच पर्चे बांटकर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की मांग उठाई। विरोध कार्यक्रम में निलेश धुर्वे, अमन खान, विकास मेहरा, विशाखा पवार, सुमित आकोले, नितिन जाऊंजारे, पवन पारधे, फैजान शेख, हर्ष आर्य, मनीष ठाकुर, नितिन विश्वास, कुणाल पिपरदे, संजय कोलकर, यश साहू, गौरव पंडोल सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button