बाराबंकी

जनपद में लक्ष्य के अनुरूप खाद की पर्याप्त उपलब्धता

किसानों को समय पर उर्वरक देना सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी : 10 जून 2026 को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में उर्वरक उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में कृषि विभाग, सहकारिता विभाग और उर्वरक विक्रेताओं के साथ खाद की उपलब्धता, वितरण प्रणाली और किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उपायों पर चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि जनपद में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सभी प्रमुख उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है और वर्तमान में कोई कमी नहीं है। सभी वितरण केंद्रों पर निर्धारित रोस्टर के अनुसार नियमित रूप से खाद का वितरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मांग के अनुरूप सभी विकास खंडों और वितरण केंद्रों पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को कोई असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी विक्रेता अनुदानित उर्वरकों के साथ जिंक, सल्फर, पोटाश या अन्य गैर-अनुदानित उत्पाद खरीदने के लिए किसानों या फुटकर विक्रेताओं पर दबाव न बनाए। शासन के निर्देशानुसार टैगिंग पूर्णतः प्रतिबंधित है। ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button