बेतुल

बैतूल अंश सेवा समिति ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश

प्रस्फुटन समिति सदस्यों ने मिलकर निभाई विभिन्न पात्रों की भूमिका 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था अंश सेवा समिति ने सेक्टर क्रमांक-4 ग्राम उमरी में तीन दिवसीय नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान भक्त हरदोल, सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र तथा बृबवाहन संग्राम जैसे ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी नाटकों का मंचन किया गया।
कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति के सदस्यों ने मिलकर नुक्कड़ नाटकों में विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाई। गांव के अनेक युवा भी इस सांस्कृतिक आयोजन से जुड़े और अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजन के दौरान जन अभियान परिषद से जुड़े संभागीय प्रतिनिधि कौशलेश तिवारी ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल जीवन का आधार है और इसे बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने जल संरक्षण के विभिन्न उपायों पर भी ग्रामीणों से चर्चा की।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी, नवांकुर संस्था अंश सेवा समिति से सावी मालवी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।
आयोजन के दौरान सेक्टर स्तरीय बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न सामाजिक गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button