अमरोहा

रुमाल सिंह सैनी बने भाजपा जनकल्याण मंच के बने अमरोहा जिलाध्यक्ष

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 हसनपुर / अमरोहा। भाजपा जनकल्याण मंच उत्तर प्रदेश ने संगठन का विस्तार करते हुए रुमाल सिंह सैनी को अमरोहा जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन को मजबूती देने और जनसेवा के कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से की गई है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रुमाल सिंह सैनी मूल रूप से सैद नगली थाना क्षेत्र के ग्राम बेगपुर मुण्डा के निवासी हैं।मंच के प्रदेश अध्यक्ष भीष्म  सिंह खड़ावंशी ने उनकी नियुक्ति का आधिकारिक पत्र जारी करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि रुमाल सिंह सैनी के समाज और राष्ट्रहित में किए गए योगदान को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति 12 जून 2026 से प्रभावी हो गई है।
प्रदेश अध्यक्ष भीष्म सिंह  खड़ावंशी ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संगठन के सिद्धांतों, राष्ट्रवाद और जनकल्याण की नीतियों को पूरी निष्ठा के साथ जन-जन तक पहुंचाएंगे। रुमाल सिंह सैनी की इस नियुक्ति पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button