बरेली

मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण की ऐतिहासिक यात्रा-जेपीएस राठौर

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की ओर तेजी से बढ़ रहा देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली।  राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी मंत्री जनपद बरेली जे0पी0एस0 राठौर जी ने आज बरेली सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता ने पिछले 12 वर्षों में बार-बार यह साबित किया है कि जब निर्णय राष्ट्रहित में लिए जाते हैं और सरकार केवल शासन नहीं बल्कि सेवा का माध्यम बनती है, तब जनता उसका साथ भी देती है और उस पर भरोसा एवं विश्वास भी व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री जी का वर्ष 2014 से 2019 तक का कार्यकाल जन कल्याण को समर्पित रहा, इस समयावधि में जनकल्याण की विभिन्न योजनाएं चलाई गई जैसे- जन धन खातों को खोलना, किसान सम्मान निधि, डीबीटी के माध्यम से पात्रों के खातों में धनराशि अंतरित करना, उज्जवला योजना के अन्तर्गत गैस सिलेंडर वितरण, स्वच्छ शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, निशुल्क खाद्यान वितरण, आयुष्मान कार्ड से गरीब/असहायों की चिकित्सा व्यवस्था मुहैया करना आदि। उन्होंने कहा कि आज हम विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं।
मा0 प्रधानमंत्री जी का वर्ष 2019 से 2024 तक का कार्यकाल जन आकांक्षाओं को समर्पित रहा, जिसमें तीन तालाक का देश में झेलने वाली मुस्लिम बहन/बेटियों को कानून बनाकर संरक्षण दिया गया, गरीबों के लिए योजनाएं, मध्यम श्रेणी के लोगों के लिए 12 लाख रुपए तक की आय पर आयकर में छूट, उद्यमियों को जीएसटी की दर कम करके राहत दी गयी, कानून के राज की स्थापना हुई है तथा एक्सप्रेस-वे विकसित किए गए हैं, जिस कारण औद्योगिकीकरण बढ़ा है उन्होंने कहा कि आज बहन-बेटियां ज्यादा सुरक्षित हैं, हमें इन सब परिवर्तनों को आमजन तक पहुंचाना है। देश में जनविश्वास, सेवा और विकास की राजनीति के 12 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। यह भारत के बदलते आत्मविश्वास, मजबूत नेतृत्व और जनता के अटूट विश्वास की कहानी है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमेशा कहा है कि सरकार का पहला अधिकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं का है। इन 12 वर्षों में मोदी सरकार का ‘‘राष्ट्र निर्माण ही मिशन‘‘ रहा है। आज हमने जिस ‘नई अर्थव्यवस्था, नया भारत और नया विश्वास‘ को गढ़ा है, वह पूरी दुनिया के सामने एक मिसाल बन चुका है।  इन 12 सालों में भारतीय रेलवे ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है, वह अकल्पनीय है। हम सिर्फ ट्रेनें नहीं चला रहे हैं, बल्कि तेजस और वंदे भारत ट्रेनों के जरिए हमने देश में विश्वस्तरीय मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी का निर्माण किया है। आजादी के 67 सालों में देश में मात्र 74 हवाई अड्डे थे। पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने 90 से अधिक नए हवाई अड्डे बनाए हैं, और आज यह संख्या 164 को पार कर गई है।
उन्होंने कहा कि भारत डिजिटल भुगतान में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इन 12 वर्षों में हमारे यूपीआई ट्रांजैक्शन में 12,000 गुना की ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और चालू वित्त वर्ष की 7 प्रतिशत से अधिक विकास दर के साथ हम बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री सूर्यघर बिजली योजना के माध्यम से 1 करोड़ रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए गए है।
विगत 12 वर्षों में किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 7.71 करोड़ किसानों को लगभग रुपए 10 लाख करोड़ का ऋण उपलब्ध कराया गया।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत 16 करोड़ से अधिक घरों को शुद्ध पेयजल मिल रहा है। सरकार ने 12 वर्षों में सौभाग्य योजना के तहत देश के सभी घरों में 100 प्रतिशत विद्युतीकरण किया है।
उन्होंने कहा कि जनपद बरेली कि बात करें तो नाथ कारिडोर के माध्यम से जनपद की भव्यता को बढ़ाने का कार्य किया गया है। आँवला में लिलौर झील का विकास ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में किया जा रहा है। नवाबगंज में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण किया गया है जहां गरीब श्रमिकों के बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहे है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सर्वाधिक इलाज करने का कार्य भी बरेली में किया गया है। तहसील बहेड़ी में 133 एकड़ में मेगा फूड पार्क का निर्माण किया गया है। तहसील नवाबगंज में 114 एकड़ भूमि पर सरदार बल्लभ भाई पटेल इम्प्लांयमेंट जोन बनाने का कार्य किया गया है।
उन्होंने बताया कि सीबीएससी बोर्ड में जनपद बरेली कि बेटी मानवी पटेल ने 96.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर और आईसीएससी बोर्ड में रंजना पाराशर ने 99.60 प्रतिशत अंकित प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर  सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार,  जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल,  विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, जय पाल सिंह व्यस्त, कुंवर महाराज सिंह,  विधायक कैण्ट संजीव अग्रवाल,  विधायक मीरगंज डॉ0 डीसी वर्मा,  विधायक नवाबगंज डॉ0 एमपी आर्य,  विधायक बिथरी चैनपुर डॉ0 राघवेंद्र शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष बरेली सोमपाल शर्मा, भाजपा आंवला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button