बरेली
सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर फरीदपुर में जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : फरीदपुर विकासखंड में सुशासन को समर्पित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों की निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “जन- कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा (आंवला) आदेश प्रताप सिंह , माननीय सदस्य विधान परिषद कुँवर महाराज सिंह , ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सोनम ग्वाल जी, उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह , मंडलाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, सोमदत्त पाल एवं प्रतुल अग्रवाल उपजिलाधिकारी फरीदपुर रामजनम यादव ,विकास खण्ड अधिकारी जितेन्द्र कुमार , सहायक विकास अधिकारी ख़्वाजा अहमद एवं समस्त कर्मचारी विकास खण्ड फरीदपुर शामिल हुये। सर्वप्रथम विकास खण्ड परिसर में अवस्थित पार्क में माननीय जिलाध्यक्ष एवं सदस्य विधानपरिषद कुँवर महाराज सिंह जी द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” से आम के पौधों का रोपण किया किया गया। तत्पश्चात समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा फीता काटकर मेले में स्टॉल कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया एवं समस्त विभागों यथा बेसिक शिक्षा, कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, फारेस्ट, महिला एवं बाल विकास, पूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लघु सिंचाई, स्वयं सहायता समूह एन0 आर0 एल0 एम0 आदि का निरीक्षण किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार स्टॉल पर पोषण किट द्वारा गोद भराई कराई गई। स्टॉल भ्रमण के उपरान्त सभागार में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत सुभारम्भ किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों के स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष भाजपा ( आंवला) एवं सदस्य विधान परिषद द्वारा सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुखतः जनकल्याणकारी योजनाओं अवसंरचनात्मक विकास आदि पर चर्चा हुई एवं जनसामान्य की समस्याओं को भी सुना गया एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को तत्काल समस्या समाधान हेतु निर्देशित किया गया। ब्लॉक प्रमुख फरीदपुर श्रीमती सोनम ग्वाल जी एवं उपाध्यक्ष भाजपा श्री ओमवीर सिंह द्वारा सरकार की उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक जनसामान्य के सामने रखा गया एवं विभिन्न विभागों के विभिन्न योजनाओं के 35 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्त में खण्ड विकास अधिकारी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।



