रामपुर शाहबाद
सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनपद बरेली के आंवला कोतवाली क्षेत्र के गांव हरदासपुर निवासी रामबाबू के मुताबिक छह जून को उनके भाई प्रेमपाल गुप्ता, प्रेमबाबू और नरेश मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। ऊंचागांव के पास बाइक खराब होने पर वे उसे ठीक कर रहे थे। इस दौरान टांडा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्पलेंडर बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रेमपाल गुप्ता और नरेश गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय प्रेमपाल गुप्ता की रास्ते में ही मौत हो गई। रामबाबू ने बताया कि भाई के इलाज में व्यस्त रहने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


