रामपुर शाहबाद
उद्घाटन से पहले सपा में बवाल, संगठन की अनदेखी का आरोप
सपा कार्यालय उद्घाटन से पहले बढ़ा विवाद, घनेन्द्र यादव ने पूर्व विधायक विजय सिंह पर साधा निशाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। रविवार समाजवादी पार्टी के नए कार्यालय के उद्घाटन से पहले ही पार्टी में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव घनेन्द्र यादव ने पूर्व विधायक विजय सिंह पर संगठन की उपेक्षा और मनमानी करने का आरोप लगाया है।घनेन्द्र यादव ने कहा कि रामपुर चौराहा स्थित सपा कार्यालय का उद्घाटन स्वागतयोग्य है, लेकिन कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं और संभावित प्रत्याशियों को आमंत्रित नहीं किया गया इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यालय के बैनरों में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के चित्र तक नहीं लगाए गए, जो संगठनात्मक मर्यादा के विपरीत है। साथ ही दावा किया कि क्षेत्र में नए नेतृत्व और नए उम्मीदवार की मांग बढ़ रही है।घनेन्द्र यादव का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पूर्व विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बयान के बाद शाहबाद की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।


