रामपुर शाहबाद
ब्लॉक परिसर में केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। ब्लॉक परिसर में भाजपा सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक काशी राम दिवाकर ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को उनके लाभ बताए। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए लगातार योजनाएं संचालित कर रही है।पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि पात्र लाभार्थी इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कहा कि इन योजनाओं से लाखों लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है और उन्हें आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा मिली है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर सहित आदि लोग मौजूद रहे

