रामपुर शाहबाद

खेत जोतने को लेकर भिड़े प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष

लाठी-डंडे चले; 9 घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम भगवतीपुर में जमीनी विवाद को लेकर वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष आमने-सामने आ गए। खेत जोतने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और जमकर लाठी-डंडे चल गए।मारपीट में एक पक्ष के मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद आसिफ, मुजाहिद, सोनू, अत्ताउल्लाह और सनाउल्लाह घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के हसमत खां, नुसरत खां, इम्तियाज और सुमित घायल हुए। सभी घायलों को सीएचसी शाहबाद लाया गया, जहां से पांच घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।उधर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया अभी तहरीर नहीं आई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button