भरत पुर

तहसील भुसावर के अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए मोहरसिंह जाटव

जिला जाटव महासभा की बैठक में विस्तार कर लिया निर्णय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर उपखंड क्षेत्र के गांव सीर का नंगला में जिला जाटव महासभा की बैठक का आयोजन 14 जून रविवार को करते हुए समाजिक एक जुटता,शिक्षा के प्रचार प्रसार, कुरुतियों के निवारण और संगठन के विस्ता से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा कर सर्व सम्मति से मोहरसिंह जाटव ( सीर का नगला) को भुसावर तहसील जाटव महासभा का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं जानकारी के अनुसार जिला जाटव महासमिति भरतपुर के जिला अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में सर्व सहमति से तहसील भुसावर का अध्यक्ष मौहरसिंह जाटव निवासी सीर का नंगला को नियुक्त किया गया। जहां उन्हें महासभा के पदाधिकारियों और समाज के प्रबुद्धजनों ने नव नियुक्त जाटव समाज तहसील भुसावर के अध्यक्ष नियुक्त हुए मौहरसिंह जाटव का माला, साफा पहनाकर स्वागत करते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना करते हुए बधाई दी। वहीं मौहरसिंह जाटव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा के साथ समाज सेवा करने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button