भरत पुर
महिला मित्र मण्डली ने किया भजन गायक कलाकारों का सम्मान
कला, संस्कृति और भजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर कस्बे के छोंकरबाडा सडक मार्ग स्थित शैतान पाड़ा के पास की गली में स्थित लक्ष्मीनारायण मन्दिर परिसर में मलमास ( पुरोषत्म) माह के पावन अवसर पर आयोजित हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के समापन पर महिला भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में पधारे हुए गायक कलाकारों का स्मृति चिन्ह, वस्त्र आदि उपहार देते हुए हौसला बढ़ा कर स सम्मान विदा किया। वहीं आयोजक कमेटी की संयोजिका लता मित्तल, गायत्री देवी और सलोनी जिन्दल, कृष्णा, लता मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे के शैतान पाड़ा स्थित लक्ष्मीनारायण मन्दिर के परिसर में अधिक मास के पावन अवसर एक माह तक प्रतिदिन महिला भक्त मण्डल की मीनाक्षी, सुन्दरी, सुनीता और सीमा सैन, सुनीता सैनी गायको और संगीत के कलाकारों ने ढोलक, झांझ और मजीरा की थाप पर हरि संकीर्तन करते हुए शानदार लोकगीतों के माध्यम से प्रस्तुति देकर समाज सुधार के विभिन्न संदेश देते हुए भजनों की प्रस्तुति ने उपस्थित श्रेताओं का मन मौह लिया। जहां उन्हें उत्कृष्ट कला और साधना के लिए मन्दिर परिसर में स्मृति चिन्ह,वस्त्र और उपहार देकर सम्मानित कर उन्हें स सम्मान विदा किया। वहीं महिला भक्त मण्डल कमेटी सदस्यों ने सामाजिक व आध्यात्मिक विकास पर प्रकाश डालते हुए कस्बे के विभिन्न स्थानों पर जाकर सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना का सन्देश देते हुए सामाजिक समरासता पर जोर दिया। वहीं लक्ष्मीनारायण मन्दिर में अधिक मास के पावन अवसर आयोजित हुए धार्मिक कार्यक्रमों का समापन आरती के बाद प्रसादी वितरण के साथ हुआ।



