गोड्डा

बसंतराय के पंचायत शिविरों का एसडीओ ने किया निरीक्षण

सरकारी सेवाएं समय पर देने का निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
गोड्डा : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव ने सोमवार को बसंतराय प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित विशेष पंचायत शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की समीक्षा की।एसडीओ ने कदमा, राहा, सांचपुर, सांखी, बाघाकोल, कैथपुरा एवं डेरमा पंचायत में आयोजित शिविरों का दौरा कर प्राप्त आवेदनों, उनके निष्पादन की स्थिति तथा विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक आवेदक की समस्याओं का गंभीरता से समाधान किया जाए तथा पात्र लाभुकों को समयबद्ध तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से स्थानीय निवासी, जाति एवं आय प्रमाण-पत्र सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। एसडीओ ने कहा कि पंचायत स्तर पर आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य लोगों को उनके गांव में ही सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न पंचायतों में विशेष अभियान 17 जून 2026 तक चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की। निरीक्षण के दौरान प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button