शामली

जनकल्याण शिविर में पहुंचे भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह

गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के विकासखंड परिसर में मंगलवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। कार्यक्रम में कई विभाग के कर्मचारी व ग्राम प्रधान मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बीते 12 वर्षों में देश के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम सूर्यघर योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं और व्यापारी वर्ग भी बिना किसी भय के अपने व्यापार को आगे बढ़ा रहा है। सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को गति दे रही है।इस दौरान आयोजित जनकल्याण शिविर में नगर एवं क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं। कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि अन्य समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। इस दौरान उपयुक्त रितिका गुप्ता, परियोजना अधिकारी आरपी वर्मा, आपूर्ति निरीक्षक सौदान सिंह, बीडीओ वेद प्रकाश द्विवेदी सहायक विकास अधिकारी कृषि जयदेव कुमार प्रधान राजपाल सिंह, संदीप पवार, रणवीर सिंह, सहित भाजपा कार्यकर्ता, व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button