बाराबंकी

क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ एव प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने मोहर्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी। बुधवार को क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ एव प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने ग्राम बड़ागांव स्थित बड़ी चौक मे मोहर्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की बैठक के पश्चात पुलिस अधिकारियो ने गांव के विभिन्न मार्गो का जायजा लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत ने कहा कि मोहर्रम अक़ीदत एव सच्चाई का प्रतीक है हजरत इमाम हुसैन ने सच्चाई पर चल कर ईमान को बचाया आज हम सभी लोगो मोहर्रम को मिलजुल कर मनाएं
 उन्होंने लोगों से अपील की कि मोहर्रम के दौरान निकलने वाले अलम एवं ताजिया जुलूस पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएं तथा किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान शांति सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने ताजियेदारों को संबोधित करते हुए कहा कि खाद्य सामग्री विशेषकर नॉनवेज पुलाव अथवा बिरयानी का वितरण किसी छत या ऊंचे स्थान से फेंककर न किया जाए। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो लोगों को बैठाकर व्यवस्थित रूप से वितरण किया जाए जिससे किसी प्रकार की विवादित स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति माहौल खराब करने या अराजकता फैलाने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का आश्वासन दिया। बैठक के पश्चात क्षेत्राधिकारी गरिमा पंथ, प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने मोहल्ला पूर्ब टोला,  नालीपार क़र्बला, मोहल्ला नई बस्ती सहित जुलुस मार्ग का जायजा लिया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, चौधरी अब्दुल मतीन, इश्तियाक अहमद,वली मोहम्मद, मोहम्मद नसीर,वैश सलमानी, फ़कीर मोहम्मद अंसारी, इसराइल मलिक, आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button