
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : पचास साल पुराने कृष्णानगर कालीबाडी के मां काली दरबार पुनर्निर्माण के बाद मा काली की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूर्ण उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ. माधव राव सिन्धिया स्कूल के निदेशक सौरभ अग्रवाल और अनिल कुमार एडवोकेट ने सभी को बधाई देते हुए निमार्ण कार्य समय पर पूर्ण होने प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में सहयोग का आश्वासन दिया, पूजन कार्यक्रम मे दीपक भट्टाचार्य , दिवाकर भट्टाचार्य, देवाशीष चक्रवर्ती, प्रकाश मुखर्जी, राजा भट्टाचार्य, सीए बिकास राय चौधरी, ,हिरनमय भट्टाचार्य, सुदीपतौ भट्टाचार्य, सुजीत दत्ता, अमित करमाकर, संजय भट्टाचार्य, चंचल डे, नबमितरा भट्टाचार्य.आदि कमेटी के सदस्यों सहित भारी संख्या में माता के भक्त परिवार सहित उपस्थित रहे !


