बोकारो

आईईएल थाना परिसर में मोहर्रम त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। गोमिया प्रखंड क्षेत्र के आईईएल थाना परिसर में मोहर्रम त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक प्रखंड के प्रमुख प्रमिला चौड़े की अध्यक्षता में आयोजित हुई। वहीं इस बैठक में मुख्य रूप से गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो, सर्किल इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार, आई ई एल थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल, जिला परिषद सदस्य सुरेन्द्र राज उपस्थित थे। बैठक का संचालन आईईएल थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि मोहर्रम का त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं, और सरकार के दिशा निर्देशों का पालन अवश्य करें। इस मौके पर गोमिया सर्किल इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मोहर्रम का त्यौहार में सभी लोग आपसी सौहार्द वातावरण में मनाएं एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें। वहीं थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल ने कहा कि मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें। सोशल मीडिया में भ्रामक खबरों को भी शेयर करने से बचें। असमाजिक तत्व जैसे लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी, इसके लिए थाना क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी गई है। इस मौके पर मुखिया बंटी उरांव, शांति देवी, पंचायत समिति सदस्य हरि सिंह, प्रवीण कुमार यादव, सुशीला देवी, समाजसेवी शंकर पासवान, चंदन पासवान, नसीम अंसारी, सिकंदर अंसारी, मंजूर इलाही, रामनाथ यादव, गुलाम सरवर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button