बागपत

महंगाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं के विरोध में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में बैलगाड़ी जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर सवार होकर तहसील पहुंचे और पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में एसडीएम बागपत को ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर नियंत्रण और आम जनता को राहत दिलाने की मांग की। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button