शामली

मिठाई विक्रेता के समर्थन में उतरा संगठन

आरोपितों पर मुकदमे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना। मिठाई विक्रेता नेपाल सिंह के साथ लूट के मामले मे मुकदमें की मांग को लेकर सर्वहितकारी गरीब मजदूर एसोसिएशन के पदाधिकारी समाधान दिवस मे एसपी नरेन्द्र प्रताप सिंह से मिले और मुकदमें की मांग की गई। पीडितो ने दावा किया है कि अगर न्याय नही मिला तो चौसाना चौकी पर अनिश्चितकाल के लिए धरना देंगे। वही एसपी ने व्यापारी को प्रतिष्ठान को खोलने के लिए सुरक्षा मुहैया करने के निर्देश दिए है।
बीते 27 मई को दथेडा मे स्थित मिठाई की दुकान से दो युवको ने घूसकर हजारो की नगदी को लूट लिया था और जान से मारने की धमकी दी थी। पीडित का कहना है कि पुलिस ने आरोपी युवको को बचाने की नियत से लूट को दूसरा रूप दे दिया। पुलिस का कहना है कि नेपाल सिंह व्यक्ति की दुकान को किराये पर लेकर दुकान चलाता है और आरोपी युवको के बीच में पूर्व मे मुकदमेबाजी होती आ रही है। जिस कारण नेपाल गलत आरोप लगा रहा है। जबकि नेपाल ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र मे बताया कि मैं पांथुूपरा ग्राम का निवासी हूॅ। मेरा दोनो पक्षो की आपसी रंजिश से कोई वास्ता नही है। मैं अपने साथ घटित घटना के लिए न्याय की मांग कर रहा हूॅ। पुलिस गलत आरोप लगाकर आरोपियों को शह दे रही है। जिससे क्षुब्ध होकर पीडित अपने परिवार के साथ अनिश्चित कालीन धरने को मजबूर है। पीडित विक्रेता को सर्वहितकारी गरीब मजदूर एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने भी अपना समर्थन दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button