रामपुर शाहबाद
फल-शरबत बांटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन शुक्रवार को शाहबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर फल वितरण, शरबत वितरण और केक काटकर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नुसरत बेग ने कहा कि राहुल गांधी देश के गरीबों, वंचितों और मजलूमों की आवाज बनकर उभरे हैं। उनकी जनहित की राजनीति को देशभर में सराहना मिल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाज़मान आर्यन ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचारों से प्रेरित होकर कांग्रेस कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। जन्मदिन के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों और मरीजों को फल वितरित किए तथा केक काटकर खुशी मनाई। इस दौरान हाजी शाहवेज खान, आसिफ सैफी, हसन मिर्जा, डॉ. अफाक, सलीम मियां, नासिर मियां, आस मोहम्मद, अमरपाल सिंह, रमेश सिंह, मोहसिन, अरकम अली, नेक सिंह, राहुल राजपूत, मोइन खान, असद मियां, अजीम मियां, सोहन सिंह, राजू मौर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


