बरेली

मुख्यमंत्री ग्रिड योजना में सड़कें हुई सकरी, सुनहरे हवाई घोड़े दामोदर स्वरूप पार्क के सामने लगा रहे हैं जाम   

मुख्यमंत्री योगी जी  के दौरे  से पूर्व फिर बन रही है वी आई  पी कॉरिडोर बनाने की योजना

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली स्मार्ट सिटी घोषित हुए कई वर्ष हो गए पर आज भी वाहन  जिलाधिकारी की कोठी के आस पास ही सड़क पर दिन भर खड़े करने के लिए लोग मजबूर हैं। हाइड्रोलिक वाहन पार्किंग अनुपयोगी होने से वह धूल फांक कर कंडम हो रही है। मुख्यमंत्री  ग्रिड योजना में मॉडल टाउन/डी डी पुरम में कई मीटर चौड़े फुटपाथ होने से सड़के सकरी हो गईं। इन बन रही सड़को को भी नियम विरुद्ध होने से उनकी गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में है। दामोदर स्वरूप पार्क के सामने सुनहरे हवाई घोड़े लगाकर सड़क और सकरी कर दी गई। वर्ष 2026 में भी बरेली स्मार्ट सिटी की कई योजनाएं पूरी होने के बाद भी कई बार के टेंडर होने के बाद भी उन्हें कोई भी लेने को आगे नहीं आ रहा जिससे उनके ऊपर प्रश्नचिन्ह लग गया है। सेटेलाइट पुल को वाई शेप में होने एवं रोडवेज बस अड्डे के कॉम्प्लेक्स बनने की योजना पर काम प्रस्तावित है। दुर्घटना के बाद सेटेलाइट चौराहे पर यहां के नाले एवं अन्य नालों को ढकने की 500 करोड़ की योजना बना दी गई। अब इस मार्ग को वी वी आई पी कॉरिडोर बनाने की 115 करोड़ रुपए की योजना तैयार हुई हैं । जब सेटेलाइट पुल की विंग विश्व विद्यालय मार्ग पर उतरेगी और बस अड्डे का नया रूप होगा तो क्या इस चौराहे पर नाले के स्थान पर बड़े सीवर लाइन भी पड़ेगी ?। बरेली में निर्माण योजनाओं में सरकारी विभागो का समन्वय अभाव से हर प्रोजेक्ट का टूटना या विलंबित होना दुखद होता जा रहा है। कई योजना जेल की लाइट एंड साउंड हो या डमरू चौक आदि की पूर्व में तोड़ी जाती रही हैं ।  स्मार्ट बरेली शहर में कही भी दो पहिया वाहन पार्किंग, कूड़ा निस्तारण का प्रोजेक्ट अभी तक पूर्ण नही होने का खमियाजा जनता को रोज भुगतना पड़ रहा है। निर्माण योजनाओं में सरकारी विभागो का समन्वय अभाव से हर प्रोजेक्ट विलंबित होता है। जिस पर जन प्रतिनिधि भी अधिकांश मोन ही रहते हैं।    बरेली में रिंग रोड परियोजना भी कछुआ गति से रेंग रहीl मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने  बीते 1 अप्रैल 2025 को बरेली में समस्त सरकारी कार्यालय एक छत के नीचे लाने की बात कह कर अधिकारियों को निर्देश भी दिए थे। इस दिशा में अभी कोई पहल किसी भी सरकारी विभाग की ओर  से अभी नहीं हो पाई है । अब जून 2026 के तीसरे सप्ताह में मुख्यमंत्री जी का बरेली दौरा प्रस्तावित है ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button