पाकुड़

राजमहल के सेलमपुर में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत,जांच में जुटी पुलिस

Youth dies under suspicious circumstances in Rajmahal's Salempur; police investigating.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल थाना क्षेत्र की घाटजमनी पंचायत अंतर्गत सेलमपुर गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल खड़ी देखी,जिसके पास एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था।सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान सेलमपुर निवासी बद्री प्रसाद मंडल के पुत्र शिव लाल कुमार मंडल के रूप में हुई है। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद राजमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार,शिव लाल कुमार मंडल शुक्रवार रात करीब10बजे कन्हैया स्थान स्थित अपने जीजा विजय साह के घर से निकले थे।वहीं घटना रात करीब 12 बजे के आसपास होने की आशंका जताई जा रही है।हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल राजमहल थाना पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button