मंडरो बीआरसी में प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, बायोमेट्रिक उपस्थिति शत-प्रतिशत कराने के निर्देश
Block-level review meeting held at Mandro BRC; instructions issued to ensure 100% biometric attendance.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज प्रखंड संसाधन केंद्र मिर्जाचौकी,मंडरो में शुक्रवार को प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो.एहसान अहमद की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में सभी सीआरपी,बीआरपी,रिसोर्स शिक्षक, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं एमडीएम ऑपरेटर मौजूद रहे।बैठक में सभी सीआरपी एवं बीआरपी को शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं की बायोमेट्रिक उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया गया। बीपीओ ने कहा कि हर हाल में सभी विद्यालयों द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई जाए।30जून तक सभी बच्चों का अपार आईडी बनाने का कार्य पूर्ण करें।उल्लास ऐप के माध्यम से असाक्षर का डाटा अपलोड करें।साइकिल वितरण योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2023-24एवं2024-25की रिपोर्ट विहित प्रपत्र में उपलब्ध कराएं, ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से कक्षा 1से12तक के बच्चों का छात्रवृत्ति हेतु डाटा अपलोड करें।21जून 2026को प्रखंड के सभी विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाए।एमडीएम का एसएमएस प्रतिदिन भेजना सुनिश्चित करें।उपायुक्त के निर्देशानुसार शत-प्रतिशत विद्यालयों में सभी बच्चों को पुस्तक एवं बैग उपलब्ध कराएं।विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करें। “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम को सफल बनाएं।दिव्यांग बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराएं।जर्जर भवनों से संबंधित प्रतिवेदन दो दिनों के अंदर बीआरसी को उपलब्ध कराएं।वही बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो. एहसान अहमद, प्रखंड साधन सेवी उमेश कुमार, अभिषेक कुमार,संकुल साधन सेवी मो.हैदर अली,मो.सनाउल्लाह, अमरेंद्र कुमार,पंकज कुमार पोद्दार, मो.अब्दुल रऊफ अंसारी, नवीन कुमार झा,मो.इजहार आलम,डाटा एंट्री ऑपरेटर भानु प्रकाश के साथ प्रजायत्न के प्रखंड समन्वयक अक्षय कुमार,शुभम कुमार एवं स्वांक मिश्रा उपस्थित थे।



